बेटे की हत्या कर पिता ने किया सुसाइड:धारदार हथियार से गला काटा, वीडियो में पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए थे आरोप

भीलवाड़ा में 12 साल के बेटे की हत्या कर पिता ने सुसाइड कर लिया। घर के कमरे की चारपाई पर बेटे की लाश पड़ी थी। उसका गला कटा हुआ था। पिता (40) ने जहर खा लिया था। वह कमरे में ही तड़प रहा था। घटना बड़लियास थाना क्षेत्र की शुक्रवार सुबह 7 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसने बेटे का गला काट दिया। डीएसपी बाबूलाल बिश्नोई ने बताया- पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी थी। जब परिजन घर पहुंचे तो गेट नहीं खुला। दीवार फांदकर अंदर गए। कमरे में बच्चे की लाश पड़ी थी। पिता ने फसल काटने में काम आने वाली दराती से बेटे पर हमला किया था। गला कटने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दराती घर में ही रखी थी। पहले फंदा लगाने की कोशिश, फिर खाया जहर पुलिस जांच में सामने आया कि बेटे की हत्या के बाद पिता ने पहले पंखे से फंदा लगाने की कोशिश की। इसके बाद उसने जहर खा लिया। परिजन उसे तुरंत जिला हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वॉट्सएप पर शेयर किया था वीडियो, ससुराल वालों पर लगाए थे आरोप जानकारी के अनुसार, युवक ने दो दिन पहले वीडियो बनाकर वॉट्सएप के एक ग्रुप पर शेयर किया था। इसमें उसने ससुराल पक्ष पर परेशान करने के आरोप लगाए थे और बेटे सहित सुसाइड की बात कही थी। वीडियो में पत्नी, 14 साल के बेटे और 16 साल की बेटी को भी जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है। पत्नी से अनबन, पीहर में रह रही डीएसपी बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि सूचना पर ASI गोपाल सिंह और प्यार चंद मौके पर पहुंचे। बच्चा अपने पिता के साथ गांव में ही रहता था। घटना के समय घर में पिता और बेटा ही मौजूद थे। युवक की पत्नी से अनबन चल रही थी। पत्नी पीहर में रह रही है। मामले में पारिवारिक गृह क्लेश के एंगल से भी जांच की जा रही है। शव हॉस्पिटल में रखवाया गया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। भीलवाड़ा से पहुंची FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *