बेटे के सामने कारोबारी पिता की हत्या:सहारनपुर में दरवाजे से आवाज लगाई; निकलते ही 7 गोलियां मारीं

सहारनपुर में प्रॉपर्टी डीलर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। गुरुवार देर रात दो बदमाश घर पहुंचे। कमरे के दरवाजे पर खड़े होकर प्रॉपर्टी डीलर के बारे में पूछा। प्रॉपर्टी डीलर के बोलते ही कमरे में घुसे और कमर से पिस्टल निकालकर प्रॉपर्टी डीलर को 7 गोलियां मारीं। बेटे ने दरवाजा बंद करने का प्रयास किया, मगर बदमाशों ने धक्का देकर दरवाजा खोल दिया। आवाज सुनकर पत्नी कमरे से दौड़ते हुए पहुंची। देखा तो बेटा चीख रहा था। पति खून से लथपथ पड़े थे। वह चिल्लाने लगी। यह देखकर बदमाश पैदल ही भाग गए। प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की सूचना मिलते ही अफसर मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल की। आरोपी CCTV में दिखाई दिए हैं। दो टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाई गईं हैं। मामला थाना गागलहेड़ी का है। 3 तस्वीरें देखिए… बेटे के सामने पिता की हत्या
प्रॉपर्टी डीलर सुरेश राणा (45 ) पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में रहते थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बेटे यश राणा के मुताबिक, रात करीब 8 बजे 2 बदमाश घर पहुंचे। मेन गेट खुला था, तो अंदर घुस गए। पापा और मैं गेट के सामने वाले कमरे में थे। हम दोनों बिस्तर पर लेटे हुए थे। कमरे में घुसते ही बदमाशों ने पूछा- काका राणा कौन है? इस पर पापा ने कहा, कौन हो भाई? यह सुनते ही बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश गोली चलाते हुए कमरे की ओर बढ़ने लगे। मैंने बेड से उतरकर दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन दोनों बदमाशों ने धक्का दे दिया। इससे गेट पूरा खुल गया। फायरिंग करने के बाद बदमाश भागने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर मां भी पहुंच गईं। बदमाशों का 200 मीटर पीछा किया
यश ने बताया कि शोर मचाते हुए मैं और मेरी मां बदमाशों के पीछे भागे। करीब 200 मीटर तक उनका पीछा किया, लेकिन बदमाशों को पकड़ नहीं पाए। पड़ोस में रहने वाले उसके मामा भी आ गए। मैं पिता को कार में बैठाया। उन्हें लेकर जिला अस्पताल निकला। रास्ते में पापा ने मुझसे पानी मांगा, लेकिन कार में पानी नहीं था। इसलिए उन्हें पानी नहीं पिला पाया। घर से जिला अस्पताल की दूरी 12 किलोमीटर है। जब अस्पताल पहुंचा तो पापा की सांसें चल रही थीं। हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। CCTV में दिखे दोनों हमलावर
इधर, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिंक टीम ने जांच-पड़ताल की। ​​​​पुलिस ने इलाके के CCTV खंगाले। एक CCTV में दोनों हमलावर पैदल जाते दिखाई दिए। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों को तलाश में जुटी है। बेटे यश ने बताया कि दोनों में से एक बदमाश मुंह बांधे हुए था। बदमाश उनके पिता को नहीं जानते थे, इसीलिए उन्होंने कमरे में घुसते ही पिता के बारे में पूछा था। मेरे पिता के बोलते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बदमाशों की उम्र 25-30 साल रही होगी। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने अपने भाइयों पर हत्या का शक जताया। पुलिस को बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर उसके भाइयों से सुरेश का विवाद चल रहा था। SP सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है- हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 1 साल पहले प्रॉपर्टी डीलर ने की थी सुसाइड की कोशिश प्रॉपर्टी डीलर सुरेश ने 1 साल पहले सुसाइड का प्रयास किया था। तब पुलिस ने उन्हें बचा लिया था। उस वक्त प्रॉपर्टी डीलर कमरा बंद कर फंदा लगा रहे थे। यह देख पत्नी ने डायल 112 पर कॉल कर दी। सूचना मिलते ही 112 पर तैनात जवान कमांडर फहीमुद्दीन, सब कमांडर आशीष पंवार और पायलट धर्मेन्द्र सिंह 5 मिनट में ही मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा और सुरेश की जान बचाई। तब जांच में सामने आया था कि सुरेश का पत्नी के भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते उन्होंने सुसाइड की कोशिश की थी। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें- BJP मंडल अध्यक्षों में 45% से ज्यादा पिछड़े:सपा का PDA तोड़ने के लिए दांव; कुर्मी-29, यादव–11,ब्राह्मण 117 समाजवादी पार्टी के पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) कार्ड को तोड़ने के लिए भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति में पिछड़ों पर दांव चला है। पार्टी ने पहले चरण में घोषित करीब 750 मंडल अध्यक्षों में 45% से ज्यादा पिछड़े वर्ग से हैं। अगर जाति वार बात करें तो सबसे ज्यादा ब्राह्मण (117) मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। दूसरे नंबर पर ठाकुर (91) हैं। पिछड़ी जाति में सबसे ज्यादा कुर्मी (29) हैं। 11 मंडल अध्यक्ष यादव जाति से बनाए गए हैं। पूरी लिस्ट में एक भी मुस्लिम नहीं है। महिलाओं को 33% आरक्षण दिलाने का वादा करने के बाद भी महिलाओं की संख्या कम है। दलितों की संख्या भी कम है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *