बेटे को मिलने ससुराल गई मां के साथ मारपीट

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने बेटे को मिलने गई मां के साथ मारपीट करने के आरोप में सास-ससुर और जेठ पर पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सास अंजाली रवारा,ससुर प्रवीण कुमार और जेठ निखिल रावरा निवासी फ्रैंडज कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मेहक रावरा निवासी ग्रीन फिल्ड मजीठा रोड ने बताया कि उसका उसके पति के साथ झगड़ा चलता है। अपने बेटे को मिलने के अपने ससुराल घर गई थी। वहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए लज्जा भंग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *