बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, अब आरोपी गिरफ्तार:रुपए नहीं देने पर पिता से हुआ विवाद; ग्वालियर में पोस्टमार्टम के बाद हत्या का खुलासा

ग्वालियर जिले के आरोन गांव में बेटे ने रुपए के विवाद में अपने 65 साल के पिता की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना 15 फरवरी शिवरात्रि की शाम की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को आरोपी बेटे रवि जाटव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोन गांव के रहने वाले किसान बाबूलाल जाटव के साथ उनका बेटा रवि जाटव रहता था। 15 फरवरी की शाम रवि ने अपने पिता से कुछ दिन पहले दिए रुपए वापस मांगे। पिता के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद आरोपी शराब के नशे में लौटा और फिर रुपए मांगे। मना करने पर उसने कमरे में रखा डंडा उठाकर पिता के पेट, सिर और सीने पर कई बार हमला कर दिया।
घायल होने के बाद मौके पर ही गिरकर हुई मौत डंडे से पिटाई के बाद बाबूलाल कमरे में ही गिरकर बेहोश हो गए। घर में शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर जांच में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज शुरुआत में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों के साथ संवेदनशील अंग पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। इसके आधार पर पुलिस ने बुधवार को हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपी रवि जाटव को घटना के बाद गांव से ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता द्वारा रुपए नहीं देने पर उसने गुस्से में आकर डंडे से हमला किया था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *