बेडा़ाटोली में मिट्टी का घर दूसरी बार तोड़ा, पहली बार का नहीं मिला मुआवजा

भास्कर न्यूज | भंडरा प्रखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण जंगली हाथी के आतंक से भयभीत हैं। वहीं मंगलवार की अहले सुबह एक जंगली हाथी भंडरा की ओर अखिलेश्वर धाम होते हुए बिछिया टोली, लड़ाई टंगरा की तरफ से घूमते हुए कुम्हारिया बगुला पतरा पहुंचा। जानकारी अनुसार लोगों ने अहले सुबह देखा की एक हाथी कुंबटोली से अखिलेश्वर धाम की तरफ जा रहा है। जहां से वह आगे बढ़ते हुए कसपुर लड़ाई टंगरा में मितराज उरांव के घर, छोटू उरांव का घर एवं घेराव व कसपुर गांव निवासी शिक्षक सकल उरांव के पल्सर मोटरसाइकिल को पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं हाथी वहां से आगे बढ़ते हुए बगुला पतरा के पास पहुंचा। जहां बगुला पतरा के पास कुमरिया के किसान तरबूज का खेती वृहद पैमाने पर किए हैं। वहीं दो घंटे तक हाथी में तरबूज खाया। साथ ही फसल को बर्बाद भी किया। वहीं जंगली हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वहीं पुलिस व वन विभाग के लोग लोगों को हाथी से दूरी बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। इधर हाथी के रिहायशी इलाकों में भ्रमण से लोगों में दहशत हैं। वहीं भंडरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने क्षेत्र में हाथी के भ्रमण को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की। भरनो| प्रखंड में जंगली हाथी ने फिर उत्पात मचाते हुए उतरी भरनो पंचायत अंतर्गत बेड़ाटोली गांव निवासी भतू उरांव के मिट्टी के घर को दूसरी बार हाथी ने निशाना बनाते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और घर के अंदर में रखे 3 बोरा धान खा गया।घटना बीते सोमवार की देर रात्रि की है। जानकारी के अनुसार रात्रि में भतू उरांव अपने परिवार के साथ खाना पीना खाकर घर के अंदर सोए हुए थे। इस क्रम में एक जंगली हाथी घर के पास आ धमका और घर को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। सभी परिजन किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे।दूसरे कमरे में जाकर दुबक गए,यह वही जंगली हाथी है जो बीते कई महीनों से लोगों के नाक में दम कर रखा है। लगातार किसी न किसी के मकान को क्षतिग्रस्त कर रहा है और किसानों के खेतों में लगे फसलों को भी बर्बाद कर रहा है।बताया जा रहा है, यह जंगली हाथी काफी खतरनाक है, जो कभी भरनो थाना क्षेत्र के अमलिया जंगल में डेरा जमा कर बीच-बीच में जंगल से निकल कर आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों में काफी तांडव मचाता है फिर लौटकर अमलिया जंगल मे अपना डेरा जमा लेता है। यह जंगली हाथी कई लोगों की जान भी ले चुका है। इसे इलाके से भगाने में वन विभाग की टीम को अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। इधर, पीड़ित ग्रामीण भतू उरांव ने बताया कि हाथी ने लगातार उसके घर को दूसरी बार क्षतिग्रस्त किया है। एक साल पूर्व किए क्षति का मुआवजा अब तक नहीं मिला पाया है और अब दूसरी बार फिर से हाथी ने घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने वन विभाग से मुआवजे की मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई है। वहीं हाथी ने इसी गांव के किसान मनोज गोप के खेतों में लगे खीरा के फसल को एवं शुभम गोप के खेत में लगे मिर्च की फसल को खा कर एवं रौंदकर बर्बाद कर दिया। गांव में हाथी के प्रवेश होने की सूचना वन विभाग गुमला को दूरभाष पर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *