धमतरी| कर्मचारी भवन क्षेत्र में इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। यहां कचहरी चौक से लेकर नीचे सहकारी बैंक तक सड़क के दोनों छोर में बेतरतीब खड़ी मोटर साइकिलों के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। लोग अपनी बाइक को व्यवस्थित तरीके से खड़ी नहीं करते। आड़ा-तिरछा खड़ी करने के कारण सड़क जाम हो जाता है। व्यवस्था सुधारने न बैंक प्रबंधन ध्यान दे रहा है और न ही यातायात पुलिस। शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे में आम जनता की परेशानी बढ़ती ही जा रही हैं। -अजय नेताम, पोस्ट आफिस वार्ड


