बेधडक बेची जा रही है कच्ची शराब, आबकारी विभाग कुंभकर्णी निंद्रा

बेधडक बेची जा रही है कच्ची शराब, आबकारी विभाग कुंभकर्णी निंद्रा
कोतमा।
कोतमा दर्रीटोला के कई घरो के साथ साथ माननी आसपास के गांव गोहण्ड्रा, बसखला, चंगेरी, पैरीचुआ, लहसुई, गोविन्दा के अधिकत्तर घरो में इन दिनो कच्ची महुआ शराब बेधडक बेची जा रही है। इतना ही नही कोतमा निगवानी सहित कई गांवो में अवैध अंग्रेजी शराब कई स्थानो में खुलेआम बेची जा रही है, जिसे कोई भी रोकने टोकने देखने वाला नही है। कोतमा सहित आसपास गांवो में अगर इसी तरह अवैध कच्ची महुआ शराब व बाहरी अवैध अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में बिक्री की जाती रही तो कोतमा शराब दुकान ठेकेदार का भट्टा बैठ जाएगा और उन्हे भारी आर्थिक नुकसान होगा। कोतमा में घर पहुच सेवा देने वाले है सक्रिय बाहर से नकली घटिया मिलावटी अवैध शराब कोतमा में भारी मात्रा में मंगा कर दुकान से सस्ते दरो में घर घर पहुंचाने वाले कई शातिर शराब माफिया सक्रिय है। जो शराब का अवैध कारोबार करके अच्छी खासी अवैध कमाई करते है। आबकरी विभाग कुंभकर्णी नींद में कोतमा सहित आसपास के गांवो में जिस तरह भारी मात्रा में बेधडक कच्ची महुआ शराब व अवैध अंग्रेजी शराब बिक रही है। उससे साफ जाहिर होता है कि आबकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *