बेरा में 4 दिवसीय सत्संग शुरू, भजन-कीर्तन हुआ

दाढ़ी| आध्यात्मिक चेतना और कबीर पंथ के संदेशों के प्रसार के उद्देश्य से ग्राम बेरा में चार दिवसीय श्री सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास ग्रंथ सत्संग समारोह शुरू हुआ। कार्यक्रम में शुक्रवार को समारोह का शुभारंभ दोपहर 2 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं निशान पूजा के साथ हुआ। जहां विधि गुरु गोसाईं चुरामन साहेब (बेरा) के सानिध्य में हुआ। इसके पश्चात शोभा यात्रा निकाली गई। जहां ग्रंथ सत्संग और भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी। 14 एवं 15 फरवरी को संतों द्वारा ग्रंथ सत्संग, भजन-कीर्तन और प्रवचन होंगा। कबीर साहेब की वाणी के माध्यम से जीवन दर्शन, सत्य, भक्ति और सदाचार के संदेशों को समझाया जाएगा। सोमवार समापन दिवस पर ग्रंथ सत्संग के साथ सात्विक यज्ञ एवं आनंदी चौका आरती का विशेष आयोजन दोपहर 1 बजे गुरु गोसाईं चुरामन साहेब के सानिध्य में किया जाएगा। श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की है। समिति का कहना है कि यह आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *