बेरोजगारों का डेटा जुटाएगी मोहन सरकार:सीएम ने पटवारियों से कहा-अपडेट रहें; पंचायत में झगड़ा नहीं होगा तो मिलेंगे 5 लाख

राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए नए सिरे से प्लानिंग कराएगी। इसके लिए मोहन सरकार ने पटवारियों से कहा है कि वे गांवों की बंजर भूमि के साथ ऐसी जमीन की जानकारी रखें जो शासकीय है और उसमें विकास कार्य कराए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी पंचायतों में बेरोजगार पुरुषों और महिलाओं की भी पूरी रिपोर्ट रखेंगे और सरकार को जानकारी भेजेंगे। उज्जैन दक्षिण विधानसभा के सरपंचों के सम्मेलन के माध्यम से मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए नए काम भी बता दिए हैं। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि सभी पटवारियों को याद रहना चाहिए, उनके हल्के की ग्राम पंचायतों में बंजर भूमि, रकबे की जमीन, आबादी की जमीन कितनी है? उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत में स्थित शासकीय जमीन का रिकॉर्ड निकाला जाए और वहां भविष्य को ध्यान में रखते हुए क्या विकास के कार्य किया जा सकते हैं, इस पर परियोजनाएं बनाई जाएं। सभी ग्राम पंचायतों में बेरोजगार पुरुष और महिलाओं की सूची बनाई जाए। कितने लोग पढ़े लिखे हैं, कितने अनपढ़ हैं, वहां पर थानों की क्या स्थिति है, इसकी जानकारी अप-टू-डेट रखी जाए। बसंत पंचमी पर कराए सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्नत किसानों की जानकारी, महिला-पुरुष की शिक्षा, रोजगार संबंधी, मेरिट में आये बच्चो की जानकारी, अस्पताल, स्कूल, जमीन का रकबा, फसलों के सम्बन्धी भी जानकारी भी अपडेट रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सामूहिक विवाह के आयोजन कराए जाएं। आगामी बसंत पंचमी पर भव्य स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाए। लोगों को जागरूक किया जाए कि वे शादी और मृत्यु भोज पर अनावश्यक रुपया बर्बाद न करें बल्कि इनका उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में करें। यादव ने कहा कि जिन ग्राम पंचायत में कोई विवाद नहीं होगा, कोई झगड़ा नहीं होगा, ऐसी ग्राम पंचायतों को 5-5 पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। इन ग्राम पंचायतों को वृंदावन ग्राम योजना से भी लाभान्वित किया जाएगा। 21 दिसम्बर को मनाया जाएगा ध्यान दिवस मुख्यमंत्री डॉ यादव ने एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि 21 जून को योग दिवस और 21 दिसम्बर को ध्यान दिवस मनाया जायेगा। दोनों तिथियां उत्तरायण एवं दक्षिणायान के लिए महत्व रखती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *