बेलगांय ने क्रिकेट टूर्नामेंट का जीता खिताब, नगद पुरस्कार प्रदान किया

भास्कर न्यूज | बगोदर झारखंड आंदोलनकारी एवं सेवानिवृत्त पंचायत सचिव स्व. गणेश महतो की 68वीं जयंती पर शुक्रवार को बरवाडीह के स्कूल प्रांगण में शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट में अड़वारा पंचायत की कुल 12 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन डॉ. संगीता कुमारी एवं स्व. गणेश महतो की पत्नी उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला पहाड़पुर बनाम उखरीटांड के बीच खेला गया। फाइनल मैच तुकतुको और बेलगांय की टीमों के बीच खेला गया। तुकतुको की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन बेलगांय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तुकतुको को 4 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अविनाश कुमार महतो को दिया। उन्हें मेडल के साथ 251 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता टीम बेलगांय को 3100 रुपये नगद तथा उपविजेता टीम तुकतुको को 2100 रुपये नगद पुरस्कार डॉ. संगीता कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुंडेरों के शिक्षक नवीन निश्चल एवं प्रमिला कुमारी के कर कमलों ने प्रदान किया गया। टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका जितेंद्र कुमार एवं उमेश महतो ने निभाई, जबकि स्कोरर का दायित्व हेमलाल प्रसाद ने संभाला। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अध्यक्ष उमेश महतो, सचिव संजय कुमार महतो एवं कोषाध्यक्ष सचिन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में राजेश कुमार, अजय कुमार, शाश्वत, शिवा, स्वास्तिका, सोहवा देवी, संजय महतो, बोधी महतो, अनिल महतो, खीरो महतो, प्रसादी महतो, यशवंत कुमार, रोहित महतो, रंजीत सिंह, मुकेश टुडू, संजय कोल्ह, राधा देवी, अरविंद कुमार, खेमिया कुमारी, धर्मवीर कुमार, दुर्गेश सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *