राजिम | बेलटुकरी में शुक्रवार को शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी एवं शासकीय प्राथमिक शाला आबादीपारा बेलटुकरी के द्वारा “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम संयुक्त रूप से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बासन खड़िया प्रधान पाठक, अध्यक्षता संध्या अवसरिया प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला आबादीपारा बेलटुकरी रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व उपस्थित माताओं के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रशिक्षित शिक्षिका सविता गुप्ता ने बताया कि आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों को घर पर ही माता द्वारा शिक्षा के न्यूनतम स्तर को बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सिखाए जाने के लिए प्रेरित किया गया तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को माता के द्वारा समूह बनाकर बच्चों के सीखने सिखाने में उनका मदद किया गया जो काफी ही रोचक व आनंददायक रहा।


