बेहतर सप्लाई के लिए 11 बिजली घरों में ट्रांसफार्मर अपग्रेड होंगे, काम शुरू

सतीश कपूर | अमृतसर पिछले साल गर्मियों में पावरकॉम लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई नहीं कर पाया। सप्लाई ठीक से न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं अब पावरकॉम के प्रोटेक्शन एंड मेंटेनेंस (पीएंडएम) विभाग ने बार्डर जोन के 66 केवी के 11 बिजली घरों में छोटे ट्रांसफार्मर को बड़ा करने की ठानी है। जिससे बार्डर जोन के अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट से 5 लाख उपभोक्ता को बेहतर बिजली सप्लाई का फायदा मिलेगा। पीएंडएम विभाग ने अपने कुछ बिजली घरों में छोटे ट्रांसफार्मर को बड़ा कर दिया है और कई अभी करने बाकी है। पावरकॉम के (पीएंडएम) विभाग के एसई इंजी. कर्मजीत सिंह सलाहा का कहना है कि बाकी ट्रांसफार्मर बदल दिए है जबकि 66 केवी रणजीत एवेन्यू, 66 केवी कचहरी चौक, 66 केवी फोकल प्वाइंट तरनतारन 66 केवी बिजली घरों के ट्रांसफार्मर अभी लगाए जाने हैं। अमृतसर सर्किल .इस्लामाबाद 66 केवी में 20 से साढ़े 31 एमवीए .नागकलां 66 केवी बिजली घर में साढ़े 12 से 20 एमवीए .जस्तरवाल 66 केवी बिजली घर में साढ़े 12 से 20 एमवीए .बग्गा कलां 66 केवी बिजली घर में साढ़े 12 से 20 एमवीए गुरदासपुर सर्किल .66 केवी फोकल प्वाइंट बटाला में साढ़े 20 से साढ़े 31 एमवीए .66 केवी बुचे नंगल बिजली घरों में साढ़े 12 से 20 एमवीए .66 केवी बहादुरपुर बिजली घर में 6.3 से 12.5 एमवीए .66 केवी दीनानगर बिजली घर में साढ़े 12 से 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर बदल दिया है। टइन बिजली घरों के अधीन आते 3 लाख 92 हजार उपभोक्ता को गर्मियों में अच्छी बिजली मिलेगी। इन बिजली घरों में काम बाकी .66 केवी बिजली घर रणजीत एवेन्यू में 20 से साढ़े 31 एमवीए .66 केवी कचहरी बिजली घर में 20 से साढ़े 31 एमवीए .66 केवी फोकल प्वाइंट तरनतारन बिजली घर में 20 से साढ़े 31 एमवीए के ट्रांसफार्मर जल्द लगेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *