बैंकर्स को चेतावनी: लोन वितरण में देरी बर्दाश्त नहीं

मुंगेली | कलेक्टर ने कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। बैठक के दौरान योजना की धीमी प्रगति और लोन डिसबर्समेंट (ऋण वितरण) की स्थिति पर कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल पात्र हितग्राहियों के ही आवेदन भरे जाएं। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य लक्ष्य आम नागरिकों का बिजली बिल शून्य करना है। इसके लिए लोगों को उनकी सरल और आसान भाषा में योजना के लाभ समझाए जाएं, ताकि वे घरों में सोलर इंस्टॉलेशन के लिए स्वतः प्रोत्साहित हों। कलेक्टर ने मार्च तक निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *