बैंकों के सामने सड़क बन गई अस्थायी पार्किंग, जाम

कवर्धा| दर्री पारा क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग अब ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बनती जा रही है। यहां संचालित बैंकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते ग्राहक अपनी गाड़ियां सीधे सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। बैंकों के सामने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की कतारें लग जाती हैं। पीक आवर में हालात बिगड़ जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *