बैंक कर्मी पर चाकू से हमला, दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बैंक कर्मी पर चाकू से हमला करने वाले पांच आरोपियों को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपी नाबालिग है। डोंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि नगर के एमजे फ्यूल के पास 2 अप्रैल की रात करीब 9 बजे ज्वेल जोसफ पर चाकू के मुठ से हमला किया गया। आरोपी इमरान खान और नकीब खान अपने दो साथियों के साथ दो मोटरसाइकिलों में वहां पहुंचे। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नकीब खान ने अपने हाथ में रखे बटनदार चाकू के मुठ से ज्वेल जोसफ के सिर के पीछे वार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने 24 अप्रैल को इमरान खान और नकीब खान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने घटना को कबूल किया। उन्होंने बताया कि दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। नकीब खान के घर से घटना में इस्तेमाल किया गया बटनदार चाकू और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *