बैंक के पास कार का कांच तोड़कर 40 हजार चोरी:उमरिया में पीड़ित ने भतीजे की शादी के लिए निकाले थे पैसे

उमरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बाहर खड़ी एक कार का कांच तोड़कर चोरों ने उसमें रखे 40 हजार रुपए पार कर दिए। जानकारी के अनुसार, चंदवार निवासी राजेश गुप्ता अपने भतीजे की शादी के लिए बैंक से 70 हजार रुपए निकालने आए थे। उन्होंने रुपए निकालकर दो अलग-अलग बैग में रखे और उन्हें कार में छोड़कर आरटीजीएस (RTGS) से जुड़ी कुछ जानकारी लेने के लिए वापस बैंक के अंदर चले गए। कांच तोड़कर नकदी ले उड़े चोर जब राजेश गुप्ता बैंक से काम निपटाकर वापस अपनी कार के पास लौटे, तो उनके होश उड़ गए। कार का कांच टूटा हुआ था और अंदर रखे बैग से नकदी बिखरी पड़ी थी। चोरों ने बड़ी चालाकी से बैग में रखे कुल 70 हजार रुपए में से 40 हजार रुपए निकाल लिए और फरार हो गए। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बैंक और उसके आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *