कोतवाली थाना क्षेत्र के तिगैलिया स्थित पीएनबी बैंक परिसर में बैंक से पैसा निकालने आई एक महिला से चोरी हो गई। महिला ने बैंक से पैसे निकाल कर बैग में रखे थे, जिसे काट कर पैसे चोरी कर लिए गए।महिला को थैले में कट लगने का एहसास हुआ तो उसने शोर मचाया। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिस के आधार पर पुलिस चोर का पता लगाने में जुटी हुई है। 50 हजार रुपए चुराए भदोरिया खिड़की निवासी सावित्री देवी ने बताया कि पति के इलाज के लिए बैंक से 50 हजार रुपए निकाले थे। पासबुक में इंट्री करने के लिए वह दूसरे काउंटर पर पहुंची। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर महिला के थैले में ब्लेड से कट लगाया और पैसे चुराकर भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि अज्ञात चोर की तलाश जारी है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


