बैंक से लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों ठगे:होमलोन के नाम पर कागजात लिया, ले लिया बिजनेस लोन, अब धमका भी रहे

सरायकेला बैंक से लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए ठगने का एक मामला प्रकाश में आया है। जहां ठगी के शिकार आधा दर्जन महिला एवं पुरुष ने आदित्यपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। क्या है पूरा मामला हरिओम नगर निवासी दिलीप उपाध्याय ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सुशांत सिंह ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित केनरा बैंक के लोयोला स्कूल के शाखा ब्रांच के मैनेजर मार्शल सोरेन के साथ मिली भगत कर उनके कागजात पर होम लोन दिलाने की बात कही थी। पर उसने दूसरा बिजनेस लोन करवा लिया। जिसकी राशि उन्होंने अपने खाते में ले ली। साल भर से उनके पैसे पर अपना काम कर रहे हैं। इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने इसको लेकर विरोध किया। जिसके बाद उनके साथ मारपीट भी की गई। कई लोग हुए हैं जालसाजी के शिकार उ​​​​​​​न्होंने बताया कि इनके जलसाजी के शिकार कई लोग हुए हैं। बैंक जाने पर उन्हें धमकी दी जाती है। इसकी शिकायत लेकर वे जिले के एसपी के पास गए थे। उन्होंने आदित्यपुर में प्रमाण के साथ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। जलसाजी के शिकार हुए पीड़ितों में आदित्यपुर हरिओम नगर निवासी मोनू सिंह ने 50 लाख, दिलीप उपाध्याय ने 10 लाख, पूनम उपाध्याय ने 10 लाख, गम्हरिया निवासी गुड़िया सिन्हा ने 10 लाख, जुगसलाई निवासी संजीव शर्मा ने 10 लाख, सोनारी कागल नगर निवासी ममता यादव ने 5 लाख रुपए धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *