टोंक | सआदत अस्पताल स्थित भगवान बैकुण्टेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार को नववर्ष पर पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन हुआ। महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गहलोत ने बताया कि बैकुण्टेश्वर महादेवजी मंदिर में आकर्षक सजावट करने के साथ ही पौष बड़ा का भोग लगाकर महादेवजी की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात सभी भक्तों ने अस्पताल धर्मशाला में पंगत लगाकर पौष बड़ा की प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर मणिकांत गर्ग, बृजमोहन गुप्ता, कन्हैयालाल चौधरी, रोहित कुमावत, धर्मेंद्र सालोदिया, भंवर सिंह, त्रिलोक चन्द जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।


