बैजाताल पर शीघ्र होगा नौकायान प्रारंभ

बैजाताल में नौकायान शीघ्र ही चालू होगा। इसके लिए बैजाताल के गंदे पानी को निकालने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद सीवर का ट्रीटेड पानी को साफ कर बैजाताल में भरा जाएगा। कार्यपालन यंत्री पीएचई संजीव गुप्ता ने बताया कि बैजाताल पर पीएचई एवं सीवर विभाग द्वारा चेंबर बनाने का कार्य गतिशील है। नौकायन मरम्मत का कार्य स्थल पर शीघ्रता से किया जा रहा है। इसके साथ ही बैजाताल के अंदर की तरफ पेंटिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे बैजाताल और अधिक सुंदर दिखे। साथ ही पीएचई विभाग द्वारा एक एमएलडी प्लांट में मरम्मत का कार्य गतिशील है जल्द ही प्लांट चालू किया जाएगा। जिससे बैजाताल साफ पानी से भरा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *