बैज बोले – पुलिस भर्ती की CBI जांच कराए सरकार:कहा – चहेतों की भर्ती के लिए बेचे गए पद, मामले से जुड़े आरक्षक ने लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस आरक्षक भर्ती में हुई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने CBI जांच की मांग कांग्रेस ने की है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले में बड़े नेताओं और अधिकारियों के शामिल होने का दावा किया है। दरअसल, आरक्षक भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया की निगरानी में शामिल रहे सिपाही अनिल रत्नाकर ने हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली है। फिजिकल टेस्ट परीक्षा में गड़बड़ी के सामने आने के बाद आरक्षक को संदिग्ध मानते हुए उसे भर्ती प्रक्रिया से अलग कर दिया गया था। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि सरकार अपने चहेतों की भर्ती के लिए पद बेच रही है। बैज ने कहा – पुलिस भर्ती घोटाला छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ खिलवाड़ है। मौत के बाद आरक्षक ने अपनी हथेली में सुसाइड नोट लिखा है। इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए। बड़े अधिकारी इस घोटाले में शामिल हैं। भूपेश बघेल ने आरक्षक के हथेली का वीडियो शेयर किया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने X पोस्ट पर मृतक आरक्षक अनिल रत्नाकर के हथेली का वीडियो शेयर किया है। भूपेश बघेल ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि राजनांदगांव का पुलिस भर्ती घोटाला तो गंभीर दिखता है। आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर जो लिखा है। वह इसकी गंभीरता को बताता है। CM विष्णुदेव साय को टैग करते हुए बघेल ने लिखा है- कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, अधिकारियों को बचाया जा रहा है। भ्रष्टाचार तो हुआ है। अधिकारियों की भूमिका भी है। अब तो उच्च स्तरीय जांच होनी जरूरी है। एक दूसरे पोस्ट पर भूपेश बघेल ने लिखा है कि आरक्षक के तार पुलिस भर्ती घोटाले से जुड़ा होना बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि क्या यह हत्या है या आत्महत्या? क्या इसमें कोई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं? किसी और को बचाने के लिए किसी और की बलि ली जा रही है। हैदराबाद की कंपनी को दी गई थी भर्ती की जिम्मेदारी राजनांदगांव में भर्ती प्रक्रिया की टेक्निकल जिम्मेदारी हैदराबाद की कंपनी को दी गई थी। कर्मचारियों के साथ-साथ लगभग 10 से 12 पुलिस आरक्षकों को भी शक के दायरे में रखा गया है। राजनांदगांव के रामपुर में मिली थी लाश, सरायपाली का रहने वाला था आरक्षक आरक्षक अनिल रत्नाकर की लाश राजनांदगांव के ही रामपुर गांव में एक खेत के पास फांसी के फंदे से लटकी मिली। अनिल की ड्यूटी राजनांदगांव में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में लगी थी। शुक्रवार की रात आरक्षक पुलिस लाइन से निकाल और सुबह उसकी लाश खेत में लटकी मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *