बैज बोले- भाजपा युवा मोर्चा अपराधियों का गिरोह:कहा- प्रदेश के गृहमंत्री अब रिकॉर्डिंग मंत्री बन चुके हैं, बच्चियां सेफ नहीं

हाल ही में कुछ भाजपा नेताओं के मारपीट और आपराधिक विवाद के मामले सामने आए। सियासी मौके को भांपकर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले में भाजपा काे घेर दिया। उन्होंने युवा मोर्चा को गुंडागर्दी करने वाला गिरोह बता दिया और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा को रिकॉर्डिंग मंत्री बताया। बैज ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा- भारतीय जनता पार्टी का ये युवा मोर्चा एक संगठन नहीं, यह एक आपराधिक गिरोह बनाकर काम कर रहे हैं। लूट, हत्या, डकैती और डराने-धमकाने, दादागिरी करने के लिए गिरोह बना चुके हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी सरकार का दंभ भरते हुए मारपीट कर रहे हैं और युवतियों को धमका रहे हैं। ये भाजपा के लोगों की मानसिकता है। प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। बैज ने ये बात रायपुर की मारपीट की घटना की वजह से कही, जिसमें भाजपा नेता सोनू सिंह को एक युवती से मारपीट के मामले में आरोपी बनाया गया है। गृहमंत्री को रिकॉर्डिंग मंत्री कहा
बैज ने आगे कहा- कहीं न कहीं हमारी पब्लिक सुरक्षित नहीं है। अलग-अलग शहरों में छोटी बच्चियों के साथ रेप के मामले सामने आ रहे हैं। इस प्रदेश के जो गृह मंत्री हैं, अब तो वो रिकॉर्डिंग मंत्री बन गए हैं। हमें उन्हें रिकॉर्डिंग मंत्री कहना चाहिए। छत्तीसगढ़ में बच्चियां सुरक्षित नहीं है, लगातार कहीं न कहीं रेप की शिकार हो रही हैं। यह सबसे बड़ा चिंताजनक विषय है तो इन विषयों पर लगातार कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ रही है। दरअसल, विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू से फोन कॉल पर बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें साहू प्रदेश भाजपा सरकार के नक्सलियों के खिलाफ एक्शन को सही ठहरा रहे थे। संविधान बचाओ यात्रा में जातिगत जनगणना की भी बात
बैज ने कहा- पूरे प्रदेश में जिलास्तर पर विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ यात्रा करनी है। 8 तारीख को बिलासपुर में आयोजित प्रदेश स्तर का कार्यक्रम है। इसके बाद समय अनुसार हम लोग सभी जिले मुख्यालय में जिलेस्तर पर ‘संविधान बचाओ यात्रा’ निकालेंगे। जातिगत जनगणना पूरे देश के लिए बड़ा विषय है और खासकर के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा विषय है। बैज ने आगे कहा- क्योंकि यह कांग्रेस का मुद्दा था। हमारे नेता राहुल गांधी लगातार कहते हैं कि देश को जातिगत जनगणना की आवश्यकता है, जिसकी जितनी आबादी उसे उतना हक मिलना चाहिए। मोदी सरकार को आखिरकार राहुल गांधी की बात को मनाना पड़ा। यह कांग्रेस की बड़ी जीत। जातिगत जनगणना के बारे में भी हम ‘संविधान बचाओ यात्रा’ में जनता को बताएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *