भास्कर न्यूज | पटना पनिका समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक पटना के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में 19 दिसंबर को संपन्न हुई। बैठक में पटना ब्लॉक कमेटी के युवा समिति व महिला समिति के अध्यक्ष व सचिव का चयन िकया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दरोगा प्रसाद पंडोपारा, सचिव अरविंद कुमार कटकोना, संरक्षक लखपति मानिकपुरी, मानीलाल मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष राजू पड़वार को बनाया गया। युवा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार को बनाया गया। सचिव विजय बघेल, महिला समिति में अध्यक्ष बबिता ग्वाले, सचिव अनुराधा पड़वार को बनाया गया। इसके बाद पटना इकाई समिति का भी गठन िकया गया। इसमें इकाई अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष चन्दन, सचिव राजेन्द्र कुमार व अन्य इकाई पदाधिकारियों को चयनित किया गया। अंत में सामाजिक िवषयों पर चर्चा की गई।


