कोरबी-चोटिया | बैंक से रकम निकालकर जाते समय चोरी, लूट या ठगी का शिकार होने से ग्रामीणों को बचाने के लिए सजग कोरबा के तहत कोरबी पुलिस चौकी में बुधवार को बैंक अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की बैठक ली गई। चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा के उपाय बताते हुए ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को कहा कि बैंक में मास्क, गमछा या हेलमेट पहनकर पहुंचने वाले व्यक्तियों को प्रवेश करने न दें, नियमित रूप से सिक्योरिटी गार्ड तैनात रखें और अंदर के साथ ही बाहरी निगरानी के लिए भी सीसी कैमरे लगाए जाएं। बैंक के गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो त्वरित रूप से पुलिस को सूचित करें। बैठक के दौरान सुरेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, उप सरपंच मुरारी लाल जायसवाल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश केराम समेत समाचार प्रतिनिधि सुशील जायसवाल व आसपास के ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे।


