बैठक में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का प्रस्ताव, तैयारियां पूरी

भास्कर न्यूज | गिरिडीह राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार राज ने जानकारी दी कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शीघ्र ही झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित की जाएगी। बैठक में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से संबंधित प्रस्ताव लाया जाएगा, जिस पर कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि यह विश्वास, संघर्ष और समर्पण की जीवंत पहचान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की सहमति और सुझाव के आधार पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी के वर्तमान और भविष्य की रणनीति की समीक्षा की जाएगी तथा पूरे देश में संगठन के विस्तार और संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में सक्रिय हैं। आज आवश्यकता इस बात की है कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाया जाए, ताकि पार्टी नई ऊर्जा और दिशा के साथ आगे बढ़ सके। साथ ही।वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभावक की भूमिका में रहकर पार्टी को अपना मार्गदर्शन और संरक्षण देते रहें, जिससे संगठन और अधिक मजबूत हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *