बैठक में भैंसातरा साहू समाज ने लिया निर्णय, अब सगाई में देंगे प्रमाण पत्र

भास्कर न्यूज | उपरवाह परिक्षेत्रीय साहू समाज भैंसातरा की आवश्यक बैठक बीते दिवस हुई। इसमें आगामी भक्त माता कर्मा जयंती ग्राम नागलदाह में मनाने का निर्णय लिया गया। समाज में निर्णय लिया गया कि सगाई का प्रमाण पत्र ग्रामीण अध्यक्ष, सचिव द्वारा जारी किया जाएगा। इस मौके पर समाज के शासकीय सेवा में चयनित अभ्यर्थी लुकेश कुमार पिता अनिल कुमार साहू का सम्मान श्रीफल भेंटकर किया गया। सामाजिक समस्याओं का निराकरण परिक्षेत्र स्तर पर करने की बात कही गई। बैठक के अंत में होली मिलन में सभी पदाधिकारियों के द्वारा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संरक्षक दयाल साहू, राम कुमार साहू, शिव कुमार साहू, हीरेन्द्र साहू, परिक्षेत्रीय साहू समाज भैंसातरा अध्यक्ष धरमू साहू, कोषाध्यक्ष बुलेश्वर साहू, संगठन सचिव खेलावन साहू, डेने लाल साहू, अमरीका साहू मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *