बैठक में वक्ताओं ने हिंदू सम्मेलन की तैयारियों पर की चर्चा, जिम्मेदारियां सौंपी

भास्कर न्यूज | छीपाबड़ौद कस्बे के समीपवर्ती गगचाना गांव स्थित राज मंदिर में मंगलवार को संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में गगचाना मंडल के सर्व हिंदू समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की गई ।जिसमें सर्व समिति से 1 फरवरी को गगचाना के बल्लूखेड़ी रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। साथ ही राजमंदिर से नीलकंठ महादेव मंदिर तक शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया। मंडल के तीनों गांव उदपुरिया, गगचाना व बल्लूखेड़ी के प्रबुद्धजनों ने सर्व समिति से क्रियान्वयन समिति व आयोजन समिति का गठन किया। जिसमें मोहनलाल कुमावत को संयोजक तथा अशोक नागर, सुरेश मेहरा, राजमल कुमावत, रघुराज सिंह हाड़ा, चौथमल कुमावत, कुलदीप कुमावत, विजय कुमावत, बलराम कुमावत, वी.पी. सिंह कुमावत, लक्ष्मीनारायण कुमावत, मांगीलाल कुमावत को सह सहसंयोजक बनाया गया। दूसरी ओर कस्बे में थाने के पीछे स्थित माताजी मंदिर पर भी सुभाष बस्ती के सर्व हिंदू समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्व सम्मति से 18 जनवरी को जय अंबे कॉलोनी में हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए गणेश गुप्ता को संयोजक व हरिमोहन चौरसिया, सुरेश गौतम, सुरेंद्र सालवी, कमलेश सुमन को सह संयोजक बनाया गय। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *