बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, शहीदों को श्रद्धांजलि दी

अलवर| राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुर्जर की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यकारिणी बैठक हुई। इसमें दायित्व ग्रहण एवं होली मिलन समारोह, सदस्यता अभियान चलाने सहित कई बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें मुकेश शर्मा को कार्यक्रम संयोजक व जोगेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पर पुष्पराज शर्मा, राजेश तिवाड़ी, अश्वनी जोशी, कृष्णकांत शर्मा, नवीन अग्रवाल, संजय जैन, जोगेंद्र कुमार, मुकेश गुरु, मुकेश गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, राहुल जोशी, दिनेश सेन, पं.गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *