सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने बाल वाहिनियों की नियमित जांच करने, बाल वाहिनी चालकों की नेत्र जांच के लिए विशेष अभियान चलाने, पुलिस को ईडार एप्लीकेशन पर सभी सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी समय पर अपडेट करने, झुंझुनूं शहर में उपयुक्त पार्किंग स्थलों की पहचान करने, शहरी निकायों को मुख्य सड़कों से नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के एसई सतीश चंद्र गुप्ता, सीडीईओ अशोक शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।


