अंबिकापुर | शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय अम्बिकापुर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बैकुंठपुर के बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, चौकी दौड़, कबड्डी, बैडमिंटन, भाला फेंक, तवा फेंक, खो-खो, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य व एकल गीत शामिल थे। प्रतियोगिताओं में न्यू लाइफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपना बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें दीपेश एक्का ने एकल बैडमिंटन में पहला स्थान, प्रदीप राजवाड़े ने 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्था प्रमुख ने कहा कि दोनों छात्राओं ने संस्था का गौरव बढ़ाया। संस्था छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करती है। विजेताओं को शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय द्वारा प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।


