बैडमिंटन स्पर्धा में वंदना और रस्सीकूद में किरण रहीं प्रथम

भास्कर न्यूज | धमतरी बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी में आईक्यूएसी और प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा फिट फ्यूजन कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बैडमिंटन, टिटंगी दौड़ और रस्सीकूद स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। प्राचार्य विनोद कुमार पाठक ने बताया कि बैडमिंटन युगल पुरुष श्रेणी में नितिन और तुषार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बैडमिंटन युगल महिला में वंदना साहू और डॉली देवांगन विजेता रहीं। रस्सीकूद प्रतियोगिता में किरण ने पहला और दिव्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं टिटंगी दौड़ में वंदना साहू और सेजल संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रथम और द्वितीय स्थान वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. हेमवती ठाकुर, प्रो. गोविंद प्रसाद साहू, भीखमलाल सायतोडे, उमा द्विवेदी मिश्रा, दीपाली साहू, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. तामेश्वरी साहू समेत अन्य विभागों के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *