बैढ़न पचोर में आरटीओ के सामने सात दुकानों में चोरी:टूटे मिले ताले, दो लाख से अधिक का सामान ले गए

सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के पचोर इलाके में बीती रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आरटीओ कार्यालय के ठीक सामने स्थित परिवहन सलाहकारों की सात दुकानों को निशाना बनाया गया। चोर यहां से कंप्यूटर, लैपटॉप और इनवर्टर बैटरी सहित दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना का खुलासा आज सुबह तब हुआ, जब परिवहन सलाहकार अपनी दुकानों पर पहुंचे। उन्होंने दुकानों के ताले टूटे और सामान बिखरा पाया। परिवहन सलाहकार गप्पू शुक्ला ने बताया कि चोरों ने कुछ दुकानों की छत की सीट काटकर प्रवेश किया, जबकि अन्य दुकानों के ताले तोड़े गए। इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही बैढ़न कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी है। नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में चार दुकानों से सामान चोरी होने की पुष्टि हुई है, जबकि तीन दुकानों के केवल ताले तोड़े गए हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शहर के इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील इलाके में हुई चोरी में रात्रिकालीन गश्त की कमी एक संभावित कारण हो सकती है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *