बैतूल बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुकेश गिरवा सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के ग्राम बुडासी का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक आरोपी मार्च 2024 में बैतूल बाजार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अलीगढ़ ले गया था। वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। अलीगढ़ से पीड़िता को ढूंढा एक महीने पहले पुलिस को सूचना मिली कि पीड़िता अलीगढ़ में है। पुलिस ने वहां से नाबालिग को ढूंढ निकाला। हालांकि, आरोपी फरार हो गया था। आरोपी बैतूल से गिरफ्तार बुधवार को पुलिस को खबर मिली कि आरोपी बैतूल के कोठी बाजार में सोनी लॉज के पास देखा गया है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है।


