बैतूल में अम्बेडकर चौराहे पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में लिखा है कि प्रदेश सरकार चुनावों से पहले किए वादों को पूरा करने में नाकाम रही। मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि जनता का मोदी की गारंटी से भरोसा टूट गया है। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संकल्प पत्र की कॉपिया जलाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस्तीफे की मांग की है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 से पहले “मोदी की गारंटी भाजपा का भरोसा” नाम से एक संकल्प जारी किया था। संकल्प पत्र में लाड़ली बहनो को मासिक आर्थिक सहायता, आवास सुविधा, ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने, सस्ता सिलेंडर, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा,परिवार में कम से कम एक को रोजगार और किसानों एसएसपी पर बोनस देने जैसे कई वादे किए गए थे। लेकिन सरकार अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई।


