बैतूल में डंपर ने कार को मारी टक्कर:WCL कर्मचारी की मौत; जीएम ऑफिस में क्लर्क थे, शोभापुर लौटते समय हुआ हादसा

बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र के कोयलांचल पाथाखेड़ा में सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में डब्ल्यूसीएल (WCL) कर्मचारी की जान चली गई। कालीमाई और राजीव चौक तिगड्डा के बीच एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शोभापुर की क्लब कॉलोनी निवासी रवि उर्फ चंदन बिहारे (40) सोमवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही सारणी पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर लिया। जीएम ऑफिस में थे क्लर्क मृतक चंदन बिहारे डब्ल्यूसीएल के जीएम ऑफिस में पर्सनल डिपार्टमेंट में लिपिक (क्लर्क) के पद पर तैनात थे। वे एचएमएस (HMS) संगठन की जीएम ऑफिस शाखा के अध्यक्ष भी थे। मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी, जिससे हादसे के बाद पाथाखेड़ा और शोभापुर में शोक की लहर दौड़ गई। बहन और मां के साथ रहते थे परिजनों के मुताबिक, चंदन का पत्नी से तलाक हो चुका था और उनके बच्चे नहीं थे। वे क्लब कॉलोनी में अपनी मां और बहन के साथ रहते थे। मंगलवार को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *