बैतूल में बाइक दुर्घटना, युवक की मौत, दो घायल:स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिरी; हैदराबाद में करता था नौकरी, गांव लौटते वक्त हुआ हादसा

बैतूल में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा ग्राम बैड़ाढाना स्कूल के पास रात करीब 10 बजे हुआ। बाइक पर सवार तीन युवक ग्राम पढारू से अपने घर कोल्हूढाना लौट रहे थे। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। घायलों में 22 वर्षीय सुखनंदन पिता फुली सिंह की हालत गंभीर थी। उन्हें रात 1:17 बजे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार तड़के करीब 3:45 बजे उनकी मौत हो गई। होली पर गांव लौटा था युवक मृतक सुखनंदन कोल्हूढाना (चुनालोमा का ढाना) का निवासी था। वह हाल ही में हैदराबाद से अपने गांव लौटा था, जहां वह एक पुस्तक कंपनी में कार्यरत था। होली का त्योहार मनाने के लिए वह गांव आया था। सुखनंदन चार बच्चों का पिता था और परिवार में तीसरे नंबर का बेटा था। दुर्घटना में 27 वर्षीय कमलेश पिता रेंगू चौहान घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। वहीं 20 वर्षीय शिवदयाल पिता लक्ष्मण टाडेलकर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्पीड ब्रेकर बना हादसे की वजह पुलिस के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। सामने अचानक स्पीड ब्रेकर आने से चालक संतुलन खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक सुखनंदन का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। बुधवार सुबह परिजनों को मौत की सूचना मिलने पर पिता अस्पताल पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *