बैतूल में यूपी के मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत:गन्ना कटाई के लिए आया था, नशे में पटरी पर लेटा, उसकी दो महीने की बेटी

बैतूल में स्टेशन के पास पटरी पर यूपी के मजदूर का शव मिला। घटना रविवार शाम को मिलनपुर स्टेशन के पास हुई। मृतक की पहचान रूपेश कुमार कश्यप (28) के रूप में हुई है, जो यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के तिरवड़ का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि रूपेश कुछ दिन पहले ही गन्ना कटाई की मजदूरी करने बैतूल आया था। पुलिस को आशंका है कि रूपेश शराब के नशे में पटरी के पास लेटा हुआ था, तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल के पास से उसका बैग बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्टेशन से गुजर रही ट्रेन के चालक ने रेलवे स्टेशन प्रबंधक को इस घटना की सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी प्रबंधक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। बहन से मिलने जाते वक्त हादसा, उसकी दो महीने की बेटी परिजनों ने बताया कि रूपेश दो भाइयों में छोटा था और उसकी दो महीने की एक बेटी है। वह रविवार को अपनी बहन के घर मिलनपुर जाने निकला था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। रात करीब दस बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद सोमवार सुबह वे अस्पताल पहुंचे। परिजन अब शव को मुजफ्फरनगर ले जाने की तैयारी में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *