बैतूल में कारगिल चौक पर सोमवार को विजय दिवस और मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व मनाया गया। इस दौरान भारतीय सेना के शौर्य को याद किया गया। वहीं, शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में 8वीं बटालियन छिंदवाड़ा और 36 बटालियन बालाघाट के पुलिस बैंड ने कई राष्ट्र भक्ति गीतों की धुन बजाकर प्रस्तुती दीं। साथ ही मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व के तहत कई सरकारी योजनाओं पर चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर कैप्टन सुमित सिंह, एसपी निश्चल एन झारिया, और डिप्टी कलेक्टर समेत कई प्रशासन अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। देखें तस्वीरें-


