बैरवा हत्याकांड: आरोपियों पर 25 हजार का इनाम:जिला प्रशासन ने की घोषणा, जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रहेगा

बूंदी के नमाना थाना क्षेत्र के जवाहर नगर गांव में 30 जनवरी को 60 वर्षीय किशन गोपाल बैरवा की हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधी उन्हें घर के बाहर से उठाकर ले गए और गहने छीनकर उनकी हत्या कर दी। किशन गोपाल बेरवा जवाहरनगर स्थित अपने घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे थे। अपराधी उन्हें रात में लगभग 5 किलोमीटर दूर करजुना गांव के श्मशान के समीप मांगली नदी तक ले गए। वहां उनके सोने के आभूषण छीनने के बाद उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया और शव को नदी में फेंक दिया गया। इस मामले में नमाना थाना अधिकारी माया बेरवा, तालेड़ा डीएसपी राजेश टेलर और बूंदी पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने अपराधियों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपराधियों के बारे में सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। नमाना थाना अधिकारी माया बेरवा अपराधियों की तलाश में लगातार गश्त कर रही हैं और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों तक पहुंचा जाएगा और अपराधी किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे। कंटेंट: शिवराज राठौर नमाना

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *