तरनतारन| थाना सदर पट्टी की पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान बैरियर तोड़कर फरार हुए कार चालक को पीछा कर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान कार सवार युवक के कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन और 1450 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एएसआई चरण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव कोट बुद्धा के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान आई-20 कार नंबर को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने बैरियर तोड़ दिया और गाड़ी भगा ली। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और कार को गांव कोट बुद्धा में रोक लिया। कार सवार की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश निवासी बस्ती राम लाल, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 60 ग्राम हेरोइन और 1450 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई।


