बैलाडीला से दंतेवाड़ा 40KM की पदयात्रा करेगी कंग्रेस:PCC चीफ बैज बोले- खनन करने पहाड़ को बेच रही सरकार, भाजपा से पूछे 4 सवाल, कहा-जल्दी जवाब दें

छ्त्तीसगढ़ PCC चीफ दीपक बैज का आरोप है कि दंतेवाड़ा में बैलाडीला की पहाड़ी पर खनन करने केंद्र और राज्य सरकार ने पहाड़ को बेच दिया है। अब जल-जंगल-जमीन को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। भाजपा की सरकार में जल-जंगल-जमीन को बचाने के लिए बैलाडीला (किरंदुल-बचेली) तक कुल 40 किमी की पद यात्रा निकाली जाएगी। दीपक बैज ने मीडिया से कहा कि, हमने इंद्रावती नदी बचाई है। अब भाजपा की सरकार में माइंस और जंगल बचाने की चुनौती है। हम शुरू से कह रहे हैं कि नक्सलवाद सफाई की आड़ में उद्योगपतियों को जमीन बेचने का प्लान है। हमें पहले डाउट था, अब हमारा डाउट भी क्लियर हो गया है। इस पहाड़ को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ेगी। आंदोलन की कर रहे तैयारी बैज ने कहा कि, जिन निजी कंपनियों को केंद्र और राज्य सरकार ने खदान अलॉट की है उसके खिलाफ में अब बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी एक बड़ी लड़ाई लड़ने जा रही है। हम खनिज संपदा को किसी निजी उद्योगपतियों को नहीं देने देंगे। जब बैलाडीला का नंदराज पहाड़ बड़े उद्योगपतियों को दे दिया गया था तब भी हमने एक बड़ा आंदोलन किया था। 10 हजार से ज्यादा आदिवासी सड़क पर उतरे थे। सरकार से बातचीत कर पूरे काम को रुकवा दिए थे। मामले की जांच हुई थी। जिसमें पता चला था कि फर्जी ग्राम सभा हुई थी। जिसे बाद में जीरो घोषित कर दिया गया था। इसी तरह अब एक बार फिर से कांग्रेस बड़ी लड़ाई लड़ने जा रही है। दीपक बैज ने भाजपा से पूछे सवाल CG के हित में लड़ रहे लड़ाई दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के हित में हम सरकार के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। बिलासपुर में स्वास्थ्य न्याय यात्रा, जगदलपुर में निजीकरण के खिलाफ न्याय यात्रा, पानी के लिए इंद्रावती बचाओ न्याय यात्रा, कानून व्यवस्थाओं के लिए न्याय यात्रा निकाले हैं। अब पहाड़ को बेचने के विरोध में बैलाडीला से लेकर दंतेवाड़ा तक पद यात्रा निकालेंगे। नकली होलोग्राम में बिक रही सरकार शराब घोटाले मामले में कवासी लखमा की गिरफ्तारी और जेल जाने वाले मामले पर बैज ने कहा कि नकली होलोग्राम में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में नकली शराब बिक रही है। जब भी चुनाव का समय आता है तब राजनीतिक द्वेष से भाजपा, कांग्रेस के नेताओं को ED और CBI से डरा कर उन्हें जेल भेजने का काम करती है। ऐसा किया भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *