बैलेंस बिगड़ने पर बाइक से गिरी महिला, कंटेनर ने कुचला:पति और बच्चे के साथ सिरोही जा रही थी, रेवदर के कांडला हाईवे पर हुआ हादसा

रेवदर में बाइक से गिरी महिला को पीछे से आ रहे कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा कांडला हाईवे पर सिरोड़ी-सनवाड़ा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को हुआ। पुलिस के अनुसार बोकी डेरली निवासी कांता देवी पत्नी भगाराम गरासिया अपने पति और करीब तीन साल के बच्चे के साथ बाइक पर सिरोही की ओर से जा रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी कांता देवी बाइक से नीचे गिर गई। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने कांता देवी को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अनादरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस फरार कंटेनर ड्राइवर की तलाश में जुटी है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *