जालंधर| बैसाखी के मौके पर रविवार को यूनिटी क्रिटिकल केयर एंड मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, टीम अमृत केयर गिवर्स और रोटरी क्लब ऑफ जालंधर हेल्पिंग हैंड्स द्वारा श्रीमन् हॉस्पिटल के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इसकी शुरुआत डॉक्टर रुचि सिंह गौर ने की। उन्होंने कहा कि हमें दूसरे लोगों की जान बचाने के लिए 3 महीने के अंतराल पर एक बार जरूर खूनदान करना चाहिए। इसमें कुल 35 डोनर्स ने खून दान किया। इस उपलक्ष्य में टीम श्रीमन ने सभी को सर्टिफिकेट दिए। यहां डॉ. रुचि सिंह गौर, डॉ. अंकुर हस्तीर, डॉ. अभिलक्ष, सूरज, डॉ.राज, डॉ. हरलीन, दिवांशु, डॉ. शैलजा हस्तीर, दीपक, कंवलप्रीत, डॉ. शुभम विरदी, जसप्रीत कौर, रोहित, सिमरनजीत कौर व अन्य मौजूद रहे।


