अमृतसर| खालसा कॉलेज गर्ल्स सीसे स्कूल की मुक्केबाज खिलाड़ी ने 69 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। इस अवसर पर खालसा यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर एवं गवर्निंग काउंसिल के ऑनरेरी सचिव रजिंदर मोहन सिंह छीना ने स्कूल की प्रिंसिपल पुनीत नागपाल, खेल प्रमुख सोनी और विजेता छात्रा आसमीन कौर को बधाई दी। प्रिंसिपल नागपाल ने बॉक्सिंग टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी आसमीन कौर ने 69 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता स्कूल नेशनल अंडर-19 बालिका वर्ग की थी, जो बेंगलुरु में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में आसमीन कौर ने शानदार प्रदर्शन कर खालसा कॉलेज बॉक्सिंग सेंटर का नाम रोशन किया।


