बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में विकास सुपर रॉयल्स की जीत:फाइनल में अंकुर सुपर चार्जर्स को हराया, रौनक जैन बने बेस्ट बैट्समैन और सविता जैन बेस्ट बॉलर

जयपुर में बसंत पंचमी के अवसर पर राजस्थान जैन युवा महासभा की विद्याधर नगर जोन इकाई आदिनाथ नवयुवक मंडल अंबाबाड़ी द्वारा आयोजित बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन का सफल समापन हुआ। आइडल स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रत्येक टीम में दो महिला खिलाड़ियों सहित कुल 8 खिलाड़ी शामिल थे। टूर्नामेंट का शुभारंभ दोपहर 4 बजे नमोकार महामंत्र के साथ हुआ। आदिनाथ जैन मंदिर अंबाबाड़ी के अध्यक्ष टीकम चंद सेठी और महासचिव सुरेश ठोलिया की उपस्थिति में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में विकास सुपर रॉयल्स ने अंकुर सुपर चार्जर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में रौनक जैन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सविता जैन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक मनोज जैन और सिद्धार्थ जैन थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्लस्टर ट्रेनर और राजस्थान जैन युवा महासभा विद्याधर नगर जोन के अध्यक्ष नीरज-रेखा जैन और वी के आई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव राहुल-शिखा जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन समारोह में सभी छह टीमों के मालिकों को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट की सफलता का श्रेय ऑर्गेनाइजिंग कमिटी के संरक्षक श्री विजय सेठी, संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक काला, अध्यक्ष दीपक पाटोदी और महासचिव रौनक जैन को दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *