बॉर्डर पर पकड़ा चंबल बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली:एक आरोपी गिरफ्तार, वन्य जीव अधिनियम में मामला दर्ज

जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान चंबल बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रमेंद्र रावत ने बताया कि एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर अवैध खनन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस कार्रवाई के तहत डीएसटी की सूचना पर एएसआई वीरेंद्र शर्मा को मध्य प्रदेश बॉर्डर स्थित चंबल चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के लिए भेजा गया था। नाकाबंदी के दौरान मध्य प्रदेश की ओर से चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने रोक लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित चंबल बजरी भरी हुई थी। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मौजूद ड्राइवर मनोज (31) पुत्र हीरा सिंह निवासी भानपुर मुरैना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर चंबल नदी से बजरी लेकर आगरा उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *