बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे ने दिया बच्चों को निरंतर अभ्यास का मंत्र

भास्कर न्यूज | अलवर तिजारा स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल की शाखा का प्रथम वार्षिक उत्सव रविवार को पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव एवं हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड सेलिब्रिटी चंकी पांडे रहे। उनकी मौजूदगी ने बच्चों व दर्शकों में जोश भर दिया। चंकी पांडे ने न केवल स्टूडेंट्स और शिक्षकों के साथ मंच पर डांस किया, बल्कि बच्चों को आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास करने मंत्र भी दिया। समारोह में निदेशक नरेंद्र यादव, अंबेडकर सर्किल प्रिंसीपल सरला यादव, सचिव वरुण, और प्रबंधन समिति सदस्य राधिका, रोनित एवं कुमुद, चिकानी शाखा की प्रिंसीपल तनुश्री, अंबेडकर नगर प्रिंसीपल रिशाल यादव, और वाइस-प्रिंसीपल श्लाका व सारिका ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। संयुक्त व्यापारी महासंघ से राकेश शर्मा, राजकुमार गोयल, सुरेश गुप्ता, सुधेश कपिल, बने सिंह गुर्जर, विदित शर्मा, देशपाल यादव, सुधीर यादव व संजय अग्रवाल मौजूद थे। कार्यक्रम में यूकेजी से कक्षा नौवीं तक के स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *