बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी:समन भेजने के बावजूद गवाही देने नहीं आए, 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना कोर्ट ने गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए हैं। बार-बार समन भेजने का बावजूद सोनू सूद कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंच रहे थे। जानकारी के मुताबिक लुधियाना की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रमणप्रीत कौर ने सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। लुधियाना कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट… 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला
जानकारी के मुताबिक लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला के खिलाफ 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इसमें उसे नकली रिजका सिक्का में निवेश करने के लिए लालच दिया गया था। इसी शिकायत के तहत सोनू सूद को गवाही देने के लिए अदालत में तलब किया था। हालांकि, बार-बार समन भेजने के बावजूद सूद गवाही देने के लिए अदालत में पेश नहीं हुए। उनकी गैरमौजूदगी के कारण अब अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट ओशिवारा पुलिस स्टेशन, अंधेरी वेस्ट (मुंबई) को भेजा गया है, जिसमें उन्हें एक्टर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *