शहर की ‘केयरगिवर्स आशा सोसायटी’ ने एक अनूठी पहल करते हुए ‘फैमिली केयर गिविंग स्किल’ को हर घर तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है और इसके तहत जागरूकता बढ़ाने के लिए 2 मार्च को मारवाड़ इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में म्यूजिकल इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड सिंगर सजीवनी भेलांडे लाइव परफोर्मेंस देंगी। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर के जाने-माने सीनियर फिजिशियन डॉ. अरविंद माथुर ने कहा कि आज के दौर में हर परिवार में किसी न किसी सदस्य को कभी न कभी स्वास्य सेवाओं की जरुरत रहती है और ये तब बढ़ जाती है, जब बीमारी की वजह से वह सदस्य चल-फिरने या उठने-बैठने में भी असमर्थ हो। ऐसी स्थिति में घर पर देखभाल करने वालों का प्रशिक्षित होना जरूरी है, जिससे कि वे मरीज को साइंटिफिक तरीके से उचित सहायता प्रदान कर सकें। इसी मकसद को पूरा करने के लिए अस्तित्व में आई ‘केयरगिवर्स आशा सोसायटी’ और परिवार में किसी मरीज रिश्तेदार की देखभाल करने वालों को प्रशिक्षण देने की पहल की है। म्यूजिक के माध्यम से केयरिंग के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे इस मकसद को आगे बढ़ाते हुए सोसायटी ने 2 मार्च को ‘मारवाड़ इंटरनेशनल कवेंशन सेंटर’ में ‘द वोकल कॉर्ड’ नाम से म्यूजिकल इवेंट करने का निर्णय लिया है। इसमें बॉलीवुड की नामी सिंगर संजीवनी भेलांडे सहित अन्य परफोर्मेंस देंगे। इस आयोजन का उद्देश्य मेडिकल क्षेत्र से जुड़े डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और आमजन को केयरिंग और म्यूजिक थेरेपी की शक्ति से जोड़ना है। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. आशीष व्यास ने बताया कि चिकित्सा विज्ञान में यह सिद्ध हो चुका है कि म्यूजिक थेरेपी मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करके उन्हें जल्द स्वास्थ होने में सहायक होती है। सोसायटी भी इसी दिशा में संगीत को एक प्रभावी थेरेपी के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। द वोकल कॉर्ड इवेंट में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित डॉक्टर्स भी अपनी गायन क्षमता का प्रदर्शन करेंगे और इसके लिए आई तकरीबन 100 प्रविष्टियों में से 39 को चुना गया है। इनमें से तीन विजेताओं को इवेंट में परफोर्मेंस देने का मौका मिलेगा। डॉ. विवेक भारद्वाज ने बताया कि दुनिया के कई देशों में म्यूजिक थैरेपी का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है, लेकिन भारत में इस पर अब तक अपेक्षित कार्य नहीं हो पाया है। इसी अंतर को पाटने और मेडिकल फील्ड के विशेषज्ञों को इस अभियान से जोड़ने के लिए ‘केयरगिवर्स आशा सोसायटी’ मुहिम चला रही है। CareAsha App – चेन लिंक सिस्टम से हर घर पहुंचेगा सोसायटी की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा करते हुए डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि केयरगिविंग मुहीम को हर घर तक पहुंचाने के लिए CareAsha App तैयार किया गया है, जिसे 2 मार्च को आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें किसी भी श्रेणी के मरीज की देखभाल से संबंधित तमाम जानकारी का संधारण हो होगा ही, साथ ही साथ व्यावहारिक मार्गदर्शन भी इसी ऐप से मिल सकेगा। यानी, परिवार के एक सदस्य से दूसरे, तीसरे तक पहुंचता रहेगा। इसके अलावा सोसायटी की ओर से स्कूल, कॉलेज और मेडिकल संस्थानों में भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन वर्ष 2019 से लगातार किए जा रहे हैं।


