बॉलीवुड स्टार महिमा चौधरी ने चखा राजस्थानी जायका:जैविक वन औषधीय पादप केंद्र का किया भृमण; गौ आधारित कृषि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने का किया समर्थन

पिंजरापोल गौशाला स्थित जैविक वन औषधीय पादप केंद्र में रविवार को बॉलीवुड स्टार महिमा चौधरी ने गौ आधारित कृषि उत्पादों का अवलोकन किया l यहां वैदिक रीति रिवाज़ से पं. विष्णु टोरड़ी के तत्वावधान में काल भैरव भगवान पूजन, गौ पूजन और गौ सेवा की l इस अवसर पर सनराइज ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़ के संस्थापक डॉ. अतुल गुप्ता और हैनिमन चेरिटेबल मिशन सोसाइटी की सचिव मोनिका गुप्ता ने महिमा चौधरी को गौ विज्ञान से अवगत कराया l महिमा चौधरी ने भी इस अवसर पर देशी गाय के शुद्ध घी को परख कर कहा कि यह घी नहीं अमृत है l यह असली घी है, जो वास्तव में बिलोना विधि से बनाया गया है l इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाये गए हस्त निर्मित उत्पादों को भी चखा व अपनी दादी-नानी के हाथों के स्वाद की अनुभूति महसूस की l जयपुर लाख के तत्वाधान में लाख व गाय के गोबर से बनाये जा रहे चूड़े व अन्य शृंगार सामग्री को भी उन्होंने काफी सराहा l अपने इस भृमण के दौरान महिमा चौधरी ने डॉ. अतुल गुप्ता, मोनिका गुप्ता और संजना शर्मा के साथ जैविक राजस्थानी पारम्परिक भोजन का स्वाद लिया l महिमा चौधरी ने डॉ. अतुल गुप्ता के द्वारा जैविक कृषि के क्षेत्र में अतुलनीय कार्यों को गहराई से समझा l उन्होंने गौ माता के संवर्धन व संरक्षण हेतु डॉ. अतुल गुप्ता द्वारा किये जा रहे राष्ट्रव्यापी प्रयासों को और अधिक प्रभावी रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रियान्वित करने पर बल दिया l गौ आधारित कृषि के इस मॉडल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित व संवर्धित करने की आवश्यकता पर बल दिया और उन्होंने कहा कि हम और हमारी टीम भी इस प्रयोजन को आगे बढ़ाने में आपके साथ हमेशा खड़े रहेंगे l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *